{"_id":"5fbfee988ebc3e5fa30020ea","slug":"one-lakh-kittu-in-police-encounter-two-policemen-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सारनाथ के पुराना पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी किट्टू ढेर, 34 मुकदमों का था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: सारनाथ के पुराना पुल के पास पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी किट्टू ढेर, 34 मुकदमों का था आरोपी
Fri, 27 Nov 2020 01:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
सिपाही जितेंद्र का हाल पूछते हुए एसएसपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी वसूलने के लिए कुख्यात अंतरजनपदीय गैंग-33 का एक लाख का इनामी बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू उर्फ बाबू गुरुवार की रात वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के सरैया डाट पुल के पास मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में दरोगा विनय तिवारी और सिपाही जितेंद्र सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने किट्टू के पास से दो देसी पिस्टल, एके-47 के चार कारतूस, .30 व .32 बोर के असलहे के 14 कारतूस और एक बाइक बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे किट्टू के साथी एक लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू की देर रात तक तलाश की जाती रही। 34 मुकदमों का आरोपी किट्टू फिलहाल बड़ी पियरी क्षेत्र के सराफ को पिस्टल सटाकर (15 नवंबर को) 50 लाख की रंगदारी मांगने और चौकाघाट दोहरे हत्याकांड (15 अगस्त) में वांछित था।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय को सूचना मिली थी कि सरैया डाट पुल के पास किट्टू और मनीष मौजूद हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी अमित पाठक ने एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ क्राइम अमरेश सिंह बघेल, क्राइम ब्रांच प्रभारी और इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय की टीम गठित कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए भेजा।
विज्ञापन
रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों और पुलिस के बीच हुई 18 से 20 राउंड फायरिंग में किट्टू के सिर में गोली लगी। इस बीच मनीष भाग निकला। किट्टू को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को दो लाख का इनाम
किट्टू को मुठभेड़ में मार गिराने वाली पुलिस टीम के लिए प्रदेश सरकार ने दो लाख के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने एसएसपी अमित पाठक को बधाई देते हुए दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई लगातार जारी रखने के लिए कहा है।
मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को दो लाख का इनाम
किट्टू को मुठभेड़ में मार गिराने वाली पुलिस टीम के लिए प्रदेश सरकार ने दो लाख के इनाम की घोषणा की है। इसके साथ ही अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने एसएसपी अमित पाठक को बधाई देते हुए दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी तरीके से कार्रवाई लगातार जारी रखने के लिए कहा है।