{"_id":"58adc0c14f1c1b3d32b23b6a","slug":"one-crore-cash-caught-from-bolero-at-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में बोलेरो से पकड़ा गया डेढ़ करोड़ रुपया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्जापुर में बोलेरो से पकड़ा गया डेढ़ करोड़ रुपया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मिर्जापुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी कागजात, चालक का लाइसेंस नहीं मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइंग स्क्वायड और निगरानी समिति के मजिस्ट्रेट तथा पुलिस टीम ने नरायनपुर तिराहे के पास बुधवार को एक बोलेरो से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बरामद किए। वाहन सवार लोगों ने बताया कि रुपये इलाहाबाद बैंक की राबर्ट्सगंज शाखा का है। हालांकि चालक के पास लाइसेंस और गाड़ी कागजात नहीं मिले। सुरक्षाकर्मियों के असलहों के लाइसेंस भी नहीं थे।
सूचना पर पहुंची आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी वीरेंद्र सिंह और निगरानी समिति के प्रभारी मजिस्ट्रेट डॉ. अशोक कुमार बिंद ने नरायनपुर में चेकिंग के दौरान सफेद रंग की बोलेरो को रोका तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।
टीम ने टोल प्लाजा के पास उसे पकड़ा और तलाशी ली तो गाड़ी में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये से भरे तीन बक्से मिले। टीम सभी को हिरासत में लेकर थाने आई। पूछताछ में बोलेरो सवार सुरेंद्र प्रसाद ने अपने को इलाहाबाद बैंक शाखा राबर्ट्सगंज का प्रबंधक बताया।
विज्ञापन
बताया कि बनारस स्थित काशी विद्यापीठ चेस्ट से डेढ़ करोड़ रुपये लेकर शाखा जा रहे थे। जांच में चालक के पास लाइसेंस और गाड़ी का कागजात तथा बैंक कर्मियों के पास आईडी भी नहीं मिला। सुरक्षाकर्मियों सुरेंद्र और विश्वनाथ के असलहों के लाइसेंस भी नहीं मिले।
शक होने पर टीम ने आयकर विभाग को सूचना दे दी। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। उधर, उड़नदस्ते ने मऊ के अहिरानी बाजार में कार 55 हजार रुपये बरामद किए। कागजात नहीं मिलने पर रुपये सीज कर दिए गए।