फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   once again a truck hit a child in ghazipur

गाजीपुर में फिर एक ट्रक ने मासूम को कुचला,तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास

Sun, 19 Feb 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
once again a truck hit a child in ghazipur
एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम - फोटो : अमर उजाला
 गाजीपुर जिले के सांसद आदर्श ग्राम देवा में रविवार की सुबह ट्रक की जद में आने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी का प्रयास किया। 
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया। 
विज्ञापन


दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गांव देवा निवासी विजय यादव का बेटा विकास (4) रविवार की सुबह घर से बाहर निकला था। वह दादी के पास जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच गाजीपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक का पिछला चक्का मासूम के उपर चढ़ गया।  दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक को छोड़ फरार हो गए। उधर घटना से नाराज लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इतना ही नहीं ट्रक को आग के हवाले करने की भी तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।  मौके पर जखनिया एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा का भरोसा दिलाया। किसी तरह दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


मासूम की मां पुष्पा और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि शनिवार को गहमर गांव में ट्रक से हुई दुर्घटना के बाद ग्रामिणों ने काफी उत्पात मचाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed