{"_id":"58a991894f1c1b921ad86193","slug":"once-again-a-truck-hit-a-child-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में फिर एक ट्रक ने मासूम को कुचला,तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाजीपुर में फिर एक ट्रक ने मासूम को कुचला,तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के सांसद आदर्श ग्राम देवा में रविवार की सुबह ट्रक की जद में आने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के साथ ही आगजनी का प्रयास किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मुआवजे का आश्वासन देकर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गांव देवा निवासी विजय यादव का बेटा विकास (4) रविवार की सुबह घर से बाहर निकला था। वह दादी के पास जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी बीच गाजीपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया।
विज्ञापन
ट्रक का पिछला चक्का मासूम के उपर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद चालक और खलासी ट्रक को छोड़ फरार हो गए। उधर घटना से नाराज लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इतना ही नहीं ट्रक को आग के हवाले करने की भी तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर जखनिया एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा का भरोसा दिलाया। किसी तरह दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मासूम की मां पुष्पा और उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि शनिवार को गहमर गांव में ट्रक से हुई दुर्घटना के बाद ग्रामिणों ने काफी उत्पात मचाया था।