{"_id":"d0e2d67889079d38399f814d000e6e07","slug":"old-woman-snatched-the-chain-from-the-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा के गले से छीनी चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धा के गले से छीनी चेन
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 21 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंका के सुंदरपुर स्थित आशुतोष नगर कॉलोनी में शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश कमला देवी (70) के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। लंका पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
आशुतोष नगर कॉलोनी निवासी कमला देवी दोपहर करीब 12 बजे अपने पोते को लेने स्कूल गईं थी। कॉलोनी में ही दूसरे छोर पर कान्वेंट स्कूल है। स्कूल से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर ही बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने कमला देवी की चेन छीन ली और फिर भाग निकले।
कमला देवी का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने शोर मचाया था। कॉलोनी के लोगों ने अगर बदमाशों का पीछा किया होता तो वह पकड़े गए होते। सोने की चेन की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।