{"_id":"5bdf26e8bdec2217277cd3c2","slug":"old-man-murder-due-to-daughter-love-affair-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः पहले वृद्ध को पिलाई शराब फिर मारी गोली, हत्या के पीछे बेटी के प्रेम प्रसंग की चर्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुरः पहले वृद्ध को पिलाई शराब फिर मारी गोली, हत्या के पीछे बेटी के प्रेम प्रसंग की चर्चा
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर में हत्यारों ने पहले वृद्ध को शराब पिलाई। इसके बाद जब वृद्ध घर जा रहा था तभी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे ने एक नामजद समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हत्या के पीछे मृतक की बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा हो रही हैं।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के पसेवा गांव निवासी हरिमंगल यादव (60) शनिवार की शाम बाजार गए थे। वहां कुछ लोग उन्हें ठेके पर ले गए और शराब पिलाई। अंधेरा होने पर हरिमंगल पैदल घर जा रहे थे वे घर से सात सौ मीटर दूर थे कि किसी ने उन्हें गोली मार दी।
फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े और भाग रहे एक हमलावर को पकड़ लिया पर अंधेरा होने से लोगों को धक्का मारकर वह फरार हो गया। घायल वृद्ध को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एक गोली पेट में लगी थी दूसरी कान छीलते हुए निकल गई थी। मृतक के भतीजे बीरबल यादव ने वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र के शहडीह गांव निवासी विजय यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बेटी को घर से निकाल दिया
demo pic
केराकत कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि मृतक पांच बेटियों का पिता था। उनकी एक शादीशुदा बेटी काफी दिनों से मायके में ही रहती थी। उसके रिश्ते के एक युवक से प्रेमसंबंध की चर्चा थी। इससे नाराज हरिमंगल ने बेटी को कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया था। वह बाजार में किराए के मकान में रहती है।
इस बात से खफा युवक ने हरिमंगल को पहले ठेके पर लेजाकर शराब पिलाई फिर घर जाते समय गोली मार दी। केराकत के प्रभारी क्षेत्राधिकारी नृपेंद्र का कहना है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।