{"_id":"5d0c66b58ebc3e4f9a17802a","slug":"old-man-murder-brutally-while-sleeping-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही : सो रहे वृद्ध की बेरहमी से हत्या, पहले धारदार हथियार फिर रूमाल से कसा गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भदोही : सो रहे वृद्ध की बेरहमी से हत्या, पहले धारदार हथियार फिर रूमाल से कसा गला
Fri, 21 Jun 2019 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
शव की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने इस वारादात को अंजाम तब दिया जब वृद्ध अपने पाही (Farm house) पर सो रहा था।
विज्ञापन
भदोही कोतवाली के ग्राम नगुआ निवासी राधेश्याम यादव (70) घर से कुछ दूर स्थित पाही(Farm house) पर चारपाई डाल कर गुरुवार रात सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से राधेश्याम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
रोज की तरह उनकी बहू घर से पाही(Farm house) पर पहुंची तो राधेश्याम का शव देख कर शोर मचाई। मौके पर ग्रामीणों के साथ-साथ राधेश्याम के परिजन भी पहुंच गए। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत सीओ और कोतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार राधेश्याम के सिर पर धारदार हथियार के चार घाव मिले। वहीं गले में एक रुमाल लिपटा मिला, जिससे ये पता चलता है कि उनका गला दबा कर भी हत्या का प्रयास किया गया था। साथ ही हाथ-पांव भी बांधे गए थे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। राधेश्याम दूध बेचने का काम करता था और छः बेटों का पिता था।