फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Non social element broken nandi statue in temple

अराजकतत्वों ने नंदी की मूर्ति तोड़कर शिवलिंग को पलटा, गांव में आक्रोश

Sat, 08 Sep 2018 03:07 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Sep 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
Non social element broken nandi statue in temple
तोड़ी गई मूर्ति - फोटो : amar ujala
बनारस में चौबेपुर क्षेत्र के हड़ियाडीह गांव में शिव मंदिर में स्थापित नंदी की मूर्ति को शुक्रवार की देर रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। साथ ही मंदिर में शिवलिंग को भी पलट दिया। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों को यह बात पता चली तो पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ग्राणीणों के अनुसार यह मंदिर काफी प्राचीन हैं। प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित शिव मंदिर में रात में अक्सर अराजकतत्वों की टोली जुटती है जो शराब पीकर मंदिर को नुकसान पहुंचाने में लगी रहती है। अराजकतत्वों ने  शुक्रवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग पलट दिया। सामने लगा नंदी की मूर्ति भी तोड़ डाली।
विज्ञापन


सुबह जब लोग मंदिर में पूजा करने आए तो इसकी जानकारी हुई। इस पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराने और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed