फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No Entry woman entered the tractor crushed

नो इंट्री में घुसे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला

Wed, 02 Nov 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 02 Nov 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
No Entry woman entered the tractor crushed
हादसा - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह के पहले दिन ही ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ीं। मंगलवार को पुराना पुल पुलिस चौकी के पास नो इंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार गोपाल जायसवाल, उनकी पत्नी नेहा (21) और बेटा ढाई माह का आयुष नीचे गिर गए। ट्रैक्टर नेहा को कुचलते हुए निकल गया। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। गोपाल और उनके बेटे को गंभीर हाल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



तेलियाना निवासी गोपाल पत्नी और बेटे के साथ मंगलवार की सुबह करीब दस बजे ससुराल रसूलगढ़ जा रहे थे। अन्नकूट में शामिल होकर उन्हें शाम को वापस लौटना था। पुराना पुल चौकी के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के फेर में स्कूटी में टक्कर मार दी। गोपाल और नेहा की शादी पिछले साल तीन दिसंबर को हुई थी। उधर, ट्रैक्टर चालक मोहनलाल को पुलिस ने  कुछ दूर आगे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed