{"_id":"495e56de57493b8a06f6d0a85229c61b","slug":"niece-and-daughter-murdered-innocent-woman-hanging-planted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजी और मासूम बेटी की हत्या कर महिला ने लगाई फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजी और मासूम बेटी की हत्या कर महिला ने लगाई फांसी
संवाददाता, पिंडरा
Updated Tue, 30 Dec 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर क्षेत्र के कठिराव के राजस्व गांव लठिया स्थित अपने मायके में रविवार की रात एक विवाहिता भतीजी और मासूम बेटी की हत्या के बाद फांसी पर लटक गई। भतीजी का शव कमरे में बेड पर पड़ा था जबकि विवाहिता का शव गांव के बाहर पेड़ से फंदे के सहारे लटका था।
पेड़ के नीचे ही मासूम बच्ची मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पता चला कि विवाहिता का किसी बात पर पति से विवाद हो गया था। पिछले हफ्ते ही वह मायके आई थी। पुलिस ने मृतका के खिलाफ दोनों बच्चियों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
हालांकि पुलिस इस पहलु पर भी जांच कर रही है कि विवाहिता की हत्या करने के बाद तो कहीं नहीं उसे फंदे पर लटकाया गया। लठिया निवासी कैलाश पटेल के दो पुत्र सुनील, अनिल हैं जबकि तीन पुत्रियों में कांति उर्फ वर्षा (22) सबसे छोटी थी। तीन साल पहले उसकी शादी जौनपुर के जलालपुर स्थित कुर्सिया बहरिया गांव निवासी जनार्दन पटेल के साथ हुई थी।
विज्ञापन
पति जनार्दन पटेल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। तीन माह पहले उसे एक पुत्री हुई तो वह परिवार को अपने साथ मुंबई लेता गया। वर्षा के भाई सुनील पटेल के मुताबिक बीते 18 दिसंबर को वर्षा और उसके पति के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। उन्हें जानकारी हुई तो मामले को सुलझाने के लिए उन्होंने 25 दिसंबर को बहन वर्षा को अपने घर बुला लिया था।
रविवार की शाम को ठंड के चलते वर्षा अपनी तीन माह की बच्ची के अलावा सुनील की सात वर्षीय पुत्री खुशी के साथ कमरे में सोने चली गई। रात करीब नौ बजे मां आशा देवी जब कमरे में पहुंची तो वर्षा और उसकी मासूम बच्ची वहां नहीं थी। सिर्फ खुशी रजाई में सोई हुई थी। रात में ही परिवारवालों ने विवाहिता की तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला।
इस बीच किसी को यह भी पता नहीं चला कि कमरे में खुशी भी मौत की नींद सो चुकी है। सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गए लोगों ने जब पेड़ से फंदे के सहारे विवाहिता का शव लटका देखा तो गांव में हल्ला मचा। परिवारवाले मौके पर पहुंचे। मासूम बच्ची का शव पेड़ के नीचे पड़ा था।
शाल का फंदा बनाकर विवाहिता ने फांसी लगाई थी। मौके पर जुटे कुछ ग्रामीण विवाहिता की हत्या की आशंका भी जाहिर कर रहे थे। सूचना पाकर प्रभारी एसएसपी राहुल राज, एसपी ग्रामीण डा. एके पांडेय, एडीएम पिंडरा एसके शुक्ला, सीओ परमहंस मिश्र मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बयान की वीडियो रिकार्डिगिं कराकर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भिजवाया गया।
एसओ फूलपुर संजीव मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई सुनील की तहरीर पर उसके खिलाफ दोनों बच्चियों की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसा लग रहा था कि गला कसकर दोनों की हत्या की गई हो।