{"_id":"5d46bee78ebc3e6ca1650c2d","slug":"new-dm-and-sp-join-in-sonbhadra-massacre-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र हत्याकांड : डीएम, एसपी दोनों हटाए गए, नए हेलीकॉप्टर से पहुंचे कार्यभार संभालने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनभद्र हत्याकांड : डीएम, एसपी दोनों हटाए गए, नए हेलीकॉप्टर से पहुंचे कार्यभार संभालने
Sun, 04 Aug 2019 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 04 Aug 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
नवागत डीएम एसआर लिंगम और एसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर दस लोगो की हुई हत्या के मामले में जिले के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल और एसपी सलमान ताज पाटिल हटा दिया गया है। यह कार्रवाई सीएम योगी ने नरसंहार के बाद आई रिपोर्ट के बाद की है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन चुर्क में नए डीएम एसराम लिंगम और एसपी प्रभाकर चौधरी शाम चार बजे पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण किया। नरसंहार मामले और राजस्व से सम्बंधित मामले की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने शनिवार को जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी। कमेटी की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार कर रही थीं। एक हजार पेज की रिपोर्ट में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
इसमें राजस्व, सहकारिता और पुलिस विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की बात कही गई। सोनभद्र की 13 सहकारी समितियों पर भी कार्रवाई की सिफारिश हुई है। सोनभद्र मामले पर मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अफसरों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
17 जुलाई को हुए इस हत्याकांड में अब तक 46 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि पांच आरोपी कोर्ट में समर्पण कर चुके हैं। वहीं इस केस में अभी तक कुल 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे और 12 लाठी-डंडे पुलिस बरामद कर चुकी है।