फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nephew murder his uncle in azamgarh

नमाज पढ़ने के बाद घर पहुंचा चाचा, भतीजे ने सिर पर लकड़ी से हमला कर मार डाला

Sat, 19 May 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 19 May 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
Nephew murder his uncle in azamgarh
मृतक के घर पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
रमजान के पवित्र माह में एक भतीजे ने पारिवारिक विवाद में अपने चाचा कि हत्या कर दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना आजमगढ़ की है।
विज्ञापन


सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अजीज (45) का बेटा अपने चाचा की बहू को लेकर भाग गया है। तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा। इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

शनिवार को अजीज अपना सैलून बंद कर मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद अपने घर पहुंचा। वहां परिवार की महिलाएं आपस में झगड़ा कर रही थीं। महिलाओं के विवाद को शांत कराने के लिए अजीज ने उन्हें डांटा।
विज्ञापन


यह बात उसके भतीजे सद्दाम पुत्र हफीज को बुरी लगी और उसने दरवाजे के बाहर रखी लकड़ी उठाकर अपने चाचा अजीज के सिर पर दे मारी। सिर में चोट लगने से अजीज घायल होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग जब तक अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची अजीज की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। पुलिस मौके से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद कर ली।


सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में दिलशाद ने तहरीर देकर चचेरे भाई सद्दाम, तरन्नुम, ओसामा और सलीम  के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तरन्नूम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अन्य की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed