फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nephew kills his uncle at mirzapur

मिर्जापुरः मामी की चाहत में भांजे ने सगे मामा को उतारा मौत के घाट

Thu, 15 Jun 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Thu, 15 Jun 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
nephew kills his uncle at mirzapur
मर्डर की सांकेतिक तस्वीर
मामी की चाहत में भांजे ने अपने सगे मामा को छह जून की रात लोहंदी कला स्थित एक तालाब के पास गमछा से गला कस कर मौत के घाट उतारा था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी वहां से फरार हो गया। सात जून की  सुबह शव मिलने की सूचना मिलने पर वह अपने परिवार के साथ शोक व्यक्त करने चला आया ताकि कोई भी उसपर शक नहीं करे।
विज्ञापन


जब पुलिस ने मृतक की पत्नी के मोबाइल के काल डिटेल खंगालना शुरू किया तो सबसे अधिक बातें रवि के साथ होना पाया गया। यही नहीं घटना वाली रात को भी रवि का लोकेशन घटना स्थल के आसपास ही था। इस आशंका पर पुलिस ने आरोपी रवि सोनी को गिरफ़्तार कर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन


ये बातें पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई। उन्होंने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के निवासी पवन सोनी की पत्नी का उसके ही भांजे रवि सोनी का करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी छिपे अक्सर मिला करते थे। जिसके बारे में पवन को पता चलने पर उसने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बाद भी रवि ने उसकी पत्नी से मिलना जुलना नहीं छोड़ा तो पवन ने पंचायत बुलाया। जिसमें तय हुआ कि अब रवि कभी उसकी पत्नी से बात नहीं करेगा ना ही मिलेगा। कुछ दिनों तक मामला शांत रहा। इसके बाद दोनों फिर आपस में बात करना शुरू कर दिया।

इस बार उसकी पत्नी अपने मोबाइल से नहीं बल्कि अपनी बहन के मोबाइल से उससे अक्सर बात करती थी। प्यार परवान चढ़ने पर रवि ने अपनी मामी से शादी करने की इच्छा जताई। छह जून को मामा के गांव में शादी पड़ने पर रवि वहां गया और अपने मामा को शराब पिलाने के बाहने लोहंदी कला के भोला तालाब के पास ले गया।

वहां अपने मामा पवन से कहा कि वह मामी को तलाक दे दे। वह अच्छी नहीं है। यह सुनते ही उसका मामा पवन भड़क गया और कहा कि सुधर जाओ नहीं तो  वह इसके बारे में पुलिस को बता देगा। मामा द्वारा पुलिस की बात करते ही भांजा नाराज हो गया और गमछा से उसकी गला कस कर हत्या कर दी। 

पूरे गांव में थी मामी-भांजे के रिश्ते की भनक

वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। कई दिनों तक पुलिस हत्यारोपी की तलाश में भटकती रही लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसी बीच किसी ने बताया कि उसके भांजे व मामी के बीच कुछ गड़बड़ था। मामी भांजे के इस रिश्ते की भनक पूरे गांव में थी। जानकारी होते ही पुलिस ने रवि की मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले तो एक दिन में दस दस बार बात करना पाया।

आशंका होने पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय प्रताप सिंह,  देहात कोतवाल अशोक सिंह तथा सर्विलांस प्रभारी विनोद दूबे आदि ने बथुआ तिराहे पर गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा मामला प्रकाश में आ गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed