{"_id":"58a17dba4f1c1ba340d83c8c","slug":"murderur-of-parmod-nigam-arrested-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमोद निगम के हत्यारे गिरफ्तार, पूर्व विधायक का बॉडीगार्ड है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रमोद निगम के हत्यारे गिरफ्तार, पूर्व विधायक का बॉडीगार्ड है आरोपी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अपराधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेरी-पटरी, पटरी व्यवसायियों के नेता और स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े प्रमोद निगम की हत्या नंदलाल राय उर्फ बबलू अपने दोस्त शेषनाथ शर्मा की मदद से किया था। हत्या की वजह प्रमोद, उनके बेटे अभिषेक और पटरी व्यवसायियों द्वारा जवाहर नगर मार्केट में लघुशंका के दौरान दो बार की गई नंदलाल की पिटाई और दुत्कारने से हुए अपमान का बदला लेना था।
पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को यह खुलासा एसएसपी नितिन तिवारी ने किया। वारदात में प्रयुक्त .30 बोर की पिस्टल, पैशन प्रो बाइक और हेलमेट बरामद कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। बता दें कि नंदलाल पूर्व विधायक कृष्णानंद राय का गनर और उनकी हत्या का अहम गवाह था जो न्यायालय में जाकर पक्षद्रोही हो गया था।
इंग्लिशियालाइन-मलदहिया मार्ग पर स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर के समीप स्थित मिठाई की एक दूकान के सामने बीते 17 जनवरी की रात 7:30 बजे प्रमोद निगम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि प्रमोद निगम की हत्या से लगभग चार घंटे पहले जवाहर मार्केट में शराब पीकर लघुशंका कर रहे गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर के मुसाहिब के मूल निवासी और लंका की राजेंद्र बिहार कॉलोनी में रहने वाले नंदलाल को दो बार जमकर पीटा गया था।
मोबाइल टॉवर्स में डीजल की सप्लाई करने वाले नंदलाल ने मार्केट की एक अंडे की दूकान में बैठकर कहा था कि गाजीपुर का राय साहब हूं मैं... इतना अपमान आज तक कभी नहीं हुआ... आज ऐसा कुछ जरूर करूंगा कि कल क्या कई दिन तक यह बाजार बंद रहेगा...।
रात में जब प्रमोद इंग्लिशिया लाइन तिराहा से बाइक से निकले तो उनका पीछा किया और जैसे ही वे मिठाई की दूकान के सामने रुके तो चलती बाइक से नंदलाल ने बाएं हाथ से चार गोली मारकर मलदहिया की ओर भाग निकला।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी
यूपी पुलिस
- फोटो : pti
एसएसपी ने बताया कि जमीन विवाद और जवाहर मार्केट की मारपीट को कारण मानकर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
तकरीबन चार दिन पूर्व मुखबिर से सिगरा इंस्पेक्टर को सूचना मिली की सिगरा क्षेत्र में शराब की दूकान में एक शख्स कह रहा था कि जिसने भी हमारा अपमान करने की जुर्रत की उसे मैने रास्ते से हटा दिया। यह कहने वाले शख्स की तस्दीक कराई गई।
सर्विलांस से उसकी निगरानी की गई और मौजूद सीसीटीवी फुटेज से उसके हुलिया का मिलान कराया गया तो पुष्टि हो गई कि गोली मारने वाला नंदलाल ही था।
मुखबिर से सोमवार की सुबह सूचना मिली कि नंदलाल अपने दोस्त शेषनाथ के साथ घंटी मिल पर खड़ा है तो पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सफलता पर क्राइम ब्रांच और सिगरा पुलिस को डीआईजी ने 12 हजार और एसएसपी ने पांच हजार के पुरस्कार की घोषणा की है।