फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Murder attempt in varanasi and police investigating

बनारस में क्राइम पर नो कंट्रोल, बदमाशों ने पूर्व प्रधान के पति को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 19 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Murder attempt in varanasi and police investigating
demo pic
बनारस में आए दिन अपराधी आसानी से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के सामने पुलिस-प्रशासन कमजोर पड़ रहा है। बड़ागांव थाना अंतर्गत कनियर गांव के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व प्रधान पति अजय पटेल (35) को गोली मार दी।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल अजय को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। वारदात की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अजय की पुरानी रंजिश और हाल के दिनों में उसके भाई से मांगी गई रंगदारी के संबंध में पुलिस से की गई शिकायत को वारदात की वजह मानकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


कनियर खांवपुर निवासी अजय भीटी बाजार से देर शाम सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहा था। घर के समीप ही अजय पहुंचा था कि बाइक सवार बदमाशों ने उस पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर भाग कर आए तो अजय जमीन पर गिरा हुआ तड़प रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अजय के कमर और पैर में गोली लगी है। पुलिस आननफानन में उसे बाबतपुर स्थित निजी अस्पताल ले गई जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बनारस के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि वारदात की वजह स्पष्ट कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed