{"_id":"5d147a708ebc3e3ccf3e00bc","slug":"mother-try-kill-her-son-with-lover-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच साल का बेटा प्यार में बना बाधा, मां ने कलेजे के टुकड़े की हत्या करने के लिए प्रेमी को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पांच साल का बेटा प्यार में बना बाधा, मां ने कलेजे के टुकड़े की हत्या करने के लिए प्रेमी को सौंपा
Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 27 Jun 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया प्रेमी
- फोटो : अमर उजाला
'पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती' इस कहावत को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले की एक मां ने गलत साबित कर दिया। प्यार में बाधा बन रहे अपने पांच साल के बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी को सौंप दी।
विज्ञापन
चंदौली जिले के बलुआ क्षेत्र की महिला अपने पति से अलग वाराणसी के कोनिया में किराये के मकान में रहती है। महिला और तेलियाना निवासी अनन्य अग्रहरि उर्फ सोनू एक-दूसरे से प्यार करते हैं। प्रेमी से शादी करने में महिला को उसका पांच वर्षीय बच्चा बाधा समझ में आ रहा था। बुधवार की देर रात महिला के बच्चे को सोनू उसके घर से उठा ले गया।
विज्ञापन
उधर, आदमपुर थाने के दरोगा देवीशरण यादव राजघाट स्थित यूनियन बैंक के समीप चेकिंग कर गश्त पर आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें समीप स्थित झाड़ियों से बच्चे के चीखने की आवाज आई। नजदीक जाने पर दरोगा ने देखा कि सोनू बच्चे का मुंह और गला दबाया हुआ था। दरोगा और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने सोनू को पकड़ा और बच्चे को मंडलीय अस्पताल लेकर भागे।
विज्ञापन
Trending Videos
मंडलीय अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था और चोट भी लगी हुई थी। सोनू की निशानदेही पर बच्चे की मां को कोनिया स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आदमपुर इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि बच्चे के परिजन आ गए हैं और उसका इलाज जारी है।