{"_id":"58c812004f1c1b6a2d32a1df","slug":"mother-thrown-new-born-baby-in-dump-dogs-snatch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका, लोगों के देखने से पहले कुत्तों ने नोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका, लोगों के देखने से पहले कुत्तों ने नोचा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से बीमार महिला ने अपनी एक दिन की बच्ची को कूड़े में फेंक दिया, जहां कुत्तों ने नवजात को नोच कर लहूलुहान कर दिया। वहां कुछ युवकों की नजर नवजात पर पड़ी तो वे उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक मां ने अपनी एक दिन की नवजात बेटी को कूड़े में फेंक दिया। इसके बाद वहां से चली गई। कुत्तों ने नवजात को नोच कर लहूलुहान कर दिया।
वहां मौजूद कुछ लड़कों की नजर नवजात पर पड़ी तो वे कुत्तों को वहां से भगाया और घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। बच्ची की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर बच्ची का पिता भी अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
उसने पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही। इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला के मानसिक रूप से बीमार होने की बात सुनकर लौट गई।
उधर, कुछ युवकों ने नवजात बच्ची को फेंक ने और मौत के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।