फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother of groom murdered just before marriage in azamgarh

यूपी: बरात निकलने से पहले उठी अर्थी, दूल्हे की मां की हत्या से मची सनसनी

Mon, 02 Mar 2020 01:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 02 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Mother of groom murdered just before marriage in azamgarh
मौके पर मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव में चार फरवरी की रात गोली मारकर हुई दुल्हे की हत्या से पुलिस अभी ऊबर भी नहीं पाई थी कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में दुल्हे के मां की हत्या कर दी गई। चारपाई पर सोई महिला के गले पर चोट के निशान थे। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मृतक के बेटे ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बलिया जिले में तैनात महिला कांस्टेबल और उसके पिता को आरोपित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मृत महिला सरजू देवी(65) पत्नी स्व. वंशराज राजभर अतरौलिया थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव की रहने वाली थी। सरजू देवी दो बच्चों की मां थी। उसका बड़ा बेटा शिवकुमार राजभर और दूसरा संतोष राजभर है। पढ़ाई के दौरान संतोष राजभर का प्रेम प्रसंग बगल वाले गांव निवासी अकबेलपुर गांव निवासी प्रेमलता राजभर पुत्री केदार राजभर से चल गया।
विज्ञापन


साल 2011 में संतोष और प्रेमलता ने शादी कर ली। इससे उनकी एक बेटी है। इसी साल प्रेमलता का चयन पुलिस विभाग में हो गया। वह बलिया जिले के भीमपुरा थाने पर तैनात थी और पुलिस लाइन परिसर में अपनी बच्ची के साथ रहती थी। साल 2012 में किसी बात को लेकर संतोष और प्रेमलता में विवाद हो गया। उसके बाद दोनों अलग रहने लगे। इनका कोर्ट में केस चल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर प्रेमलता से दूर रहने के बाद संतोष ने अपनी दूसरी शादी तय कर ली। सोमवार को उसका मंदिर में विवाह होना था। परिवार के लोग शादी की तैयारी में थे। सोमवार की सुबह परिवार के लोग जगे, तो संतोष की मां सरजू देवी चारपाई से नहीं उठी। इस पर उसे लोग जगाने पहुंचे।

इस दौरान वह मृत पड़ी हुई थी। उसके गले में सूजन और चोट के निशान थे। घटना के बाद हड़कंप मच गया। दूसरी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मुआयना कर लाश पोस्टमार्टम के लिए को भेज दी। घटना के संबंध में सरजू देवी के बड़े बेटे शिवकुमार ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

इसमें संतोष की पहली पत्नी महिला सिपाही प्रेमलता और उसके पिता केदार राजभर को आरोपित किया है। सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की गई तो पता चला कि प्रेमलता 29 फरवरी से लापता है। उसकी एफआईआर लिखी गई है। लोगों ने बताया कि केदार मुंबई में है। पिता और बेटी की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed