{"_id":"58da74fe4f1c1bd83763e2cc","slug":"mother-called-police-and-arrest-the-son-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने बुलाई पुलिस और बेटे को कराया गिरफ्तार, जानिए क्या है माजरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने बुलाई पुलिस और बेटे को कराया गिरफ्तार, जानिए क्या है माजरा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 28 Mar 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह वाकया उन मां-पिता के लिए सबक और सीख हो सकता है, जो अपने बच्चों की गलतियों के कारण परेशान होते रहते हैं। मामला मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र का है। यहां एक मां ने अपने बेटे की करतूत से अजीज आकर कलेजे के टुकड़े को पुलिस के हाथों सौंप दिया।
महिला ने कहा कि इसे सही रास्ते पर लाने के लिए हमने हर संभव प्रयास किया। इधर कुछ दिनों से चोरी और अन्य शिकायतें बढ़ गईं थी। जब लगा कि अब कुछ नहीं हो सकता तो पुलिस की मदद लेने को ठानी। युवक की मां के साहसिक कदम पर पुलिस उसके बेटे के विरुद्ध मिल रही शिकायत की जांच पड़ताल कर रही है। शिकायत सही पाए जाने पर युवक के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।
घोसी कोतवाली के मूंगमास निवासी कौशल्या देवी पत्नी धनई शर्मा का पुत्र काफी दिनों से गलत संगत में पड़कर इधर उधर घूमता था। इस बीच गांव में कई स्थानों से छोटी-मोटी चोरी का भी उलाहना मिलने लगा। उसकी मां कौशल्या देवी ने उसे समझाया-बुझाया लेकिन वह नहीं सुधरा।
विज्ञापन
हाल में ही कुछ जगह पर किसी घटना को अंजाम देकर वह आया तो यह जानकार उसकी मां कौशल्या देवी भड़क गई। बेटे द्वारा कुछ भी न सुनने पर उसने उसे पुलिस को सौंपने की ठानी। तुरंत 100 नंबर पर फोन करके उसने पुलिस बुलाई।
इस दौरान मौके पर पुलिस आई तो उसकी मां ने खुद ही पुलिस के हवाले बेटे को कर दिया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई और उसकी मां से मिली शिकायत की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रवींद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।