वाराणसी: जालसाज ने एटीएम से उड़ाए पैसे, खुद को बताया था सफाईकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका में जालसाज ने एक फरवरी को खुद को एटीएम में सफाईकर्मी बताकर जालसाज ने कार्ड बदल कर 32 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आने के बाद भुक्तभोगी को जानकारी हुई। भुक्तभोगी चौबेपुर कमौली निवासी होरी राम ने बुधवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
चौबेपुर कमौली निवासी होरी राम अपना इलाज कराने के लिए बीते शनिवार को बीएचयू अस्पताल आए थे। इलाज कराने के बाद लंका दवा खरीदने के लिए पहुंचे। दवा लेने के दौरान पैसा खत्म होने पर बगल में स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में पैसा निकालने के लिए पहुंचे।
इस दौरान एक युवक एटीएम के भीतर मौजूद था। इससे जब बाहर जाने लिए होरी राम ने बोला तो जालसाज अपने एटीएम में सफाई करने वाला सफाईकर्मी बताकर बगल में खड़ा रहा।
होरी ने पैसा निकालने के लिए एटीएम में पैसा निकालने के लिए कार्ड लगाया तो कार्ड फंस गया। इस बीच युवक ने कहा कार्ड हम निकाल देंते है। इस दौरान कार्ड को बदल कर अपने पास रख लिया। इसी बीच आरोप ने बड़ी चालाकी से अकाउंट से पैसे गायब कर दिए।