फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money transaction took place in the auto driver 's murder

पैसे के लेन-देन में हुई थी ऑटो चालक की हत्या

Sun, 07 Feb 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 07 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Money transaction took place in the auto driver 's murder
चंदौली के अलीनगर निवासी ऑटो चालक विनोद यादव की हत्या उसके ही साथियों ने पैसे के लेनदेन के विवाद में की थी। तीन दोस्तों ने पहले उसे खूब शराब पिलाई। जब वह नशे में धुत हो गया तो पहले उसे गोली मारी, फिर उसका गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपियों में एक फुलवरिया निवासी विनोद गुप्ता को शुक्रवार की शाम लहरतारा से गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा एसएसपी आकाश कुलहरि ने शनिवार को पुलिस लाइन के संगोष्ठी सदन में प्रेस कांफ्रेंस कर किया।
विज्ञापन




चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर निवासी विनोद यादव वाराणसी में ऑटो चलाता था। दो फरवरी को महमूरगंज स्थित विराट विला के पास उसका शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। एसएसपी के निर्देशन में सिगरा पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि विनोद यादव का बिहार के समस्तीपुर निवासी चालक प्रमोद से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रमोद ने अपने चचेरे भाई अरविंद और लहरतारा निवासी विनोद गुप्ता को साथ लेकर विनोद यादव की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन




एक फरवरी की रात शराब पिलाने के बाद विनोद की हत्या कर दी गई। पुलिस को सर्विलांस की जांच से पता चला कि घटना के दिन आरोपी विनोद यादव के ही साथ थे। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार की शाम फुलवरिया निवासी विनोद गुप्ता को लहरतारा क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल हुआ ऑटो बरामद किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि एक फरवरी की शाम विनोद यादव को प्रमोद के मोबाइल से फोन कर महमूरगंज बुलाया गया। उसे पार्टी के नाम पर बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी ने महमूरगंज में ही विनोद गुप्ता के ऑटो में शराब पी। नशे में धुत होने के बाद विनोद गुप्ता ने विनोद यादव को पीछे से पकड़ लिया और प्रमोद ने गोली मार दी। बाद में अरविंद ने चाकू से गला रेत दिया। शव को विराट विला के पास छोड़कर सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस प्रमोद और अरविंद की तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सिगरा विनय प्रकाश सिंह, सुभाष यादव, अमरेंद्र कुमार पांडेय, अरविंद राव, भीम यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed