फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   molestation with a girl accused on fiancee and his friend in azamgarh

आजमगढ़: युवती ने मंगेतर और साथियों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सीएम-डीजीपी से की शिकायत

Sat, 12 Oct 2019 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
molestation with a girl accused on fiancee and his friend in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने  अपने मंगेतर और उसके साथियों पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के कौड़ीराम थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने मंगेतर और उसके साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से उसकी शादी तय हुई थी।
विज्ञापन


विवाह के पहले होने वाली सारी रस्में हो चुकी थीं। इस बीच 30 सितंबर को उसके मंगेतर ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। वह आई तो उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ अपहरण कर लिया और अज्ञात जगह पर ले गए। जहां उसके साथ मंगेतर और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने इस बाबत रौनापार थाने में तहरीर भी दी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री, डीजीपी व एसपी को पत्र भेज कर मुकदमा दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने कोई मुकदमा नहीं दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed