{"_id":"5db295438ebc3e013c6cd13b","slug":"mirzapur-sp-spot-line-adalhat-police-station-narayanpur-chowki-incharge-in-cattle-trafficking-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की जगह तस्करों को बेच दिए बरामद पशु, एसपी ने थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज किया लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीणों की जगह तस्करों को बेच दिए बरामद पशु, एसपी ने थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज किया लाइन हाजिर
Fri, 25 Oct 2019 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले में पशु तस्करी मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने अदलहाट थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा और नरायनपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार चौबे को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव को प्रभारी सर्विलांस सेल से थाना प्रभारी निरीक्षक अदलहाट बनाया गया है। उपनिरीक्षक सजीव कुमार सिंह को स्वाट टीम से प्रभारी चौकी नरायनपुर थाना अदलहाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
दरअसल, अदलहट थाना और नारायनपुर चौकी प्रभारी ने अगस्त माह में मवेशी बरामद किए थे, जिसे ग्रामीणों को सौंपा था। शिकायत पर एडीजी जोन वाराणसी ने जांच कराई तो पता चला कि मवेशी किसी ग्रामीण के पास नहीं है। जिनको मवेशी बेचे गए थे वे पशु तस्कर हैं।
विज्ञापन
डीजीपी के निर्देश पर पशु खरीदने वाले लोगों पर गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी मामले में अदालहाट और नरायनपुर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।