{"_id":"6aa04c379da7f8ec6a0b079a","slug":"wanted-accused-neeraj-arrested-with-jhajjar-news-c-196-1-nnl1004-145059-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित आरोपी नीरज अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित आरोपी नीरज अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को सेका फ्लाईओवर के नीचे से वांछित आरोपी नीरज उर्फ कश्मीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो देसी कट्टे और 10 जिंदा राउंड बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवैध हथियारों और अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया है।
नीरज रोहतक के गढ़ंढी खेड़ी का निवासी है और महेंद्रगढ़ सदर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित था। मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि नीरज अवैध हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कमर पर बंधे बैग से हथियार बरामद हुए। पुलिस ने हथियारों के लाइसेंस व परमिट मांगे लेकिन वह पेश नहीं कर सका।