फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur son in law murder his father in law for ghost

भूत-प्रेत के चक्कर में दामाद ने अपने ही ससुर के साथ कर डाला ये कांड

Fri, 09 Jun 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Fri, 09 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur son in law murder his father in law for ghost
भूत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में भूत प्रेत और ओझा के चक्कर में आकर एक व्यक्ति ने दामाद और ससुर के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। ओझा की बातों में आकर इस कलयुगी दामाद ने अपने ही ससुर को पीट-पीट कर मार डाला।

विज्ञापन


जिले की अहरौरा पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया कि भूत प्रेत और पैसे के लेनदेन को लेकर दामाद ने ही अपने एक साथी के साथ मिलकर पांच जून की रात तालर गांव के जंगल में चापड़ से हमला कर ससुर की हत्या की थी।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद साथी को भगा दिया और खुद साथ-साथ रह कर ससुर को सोनभद्र अस्पताल ले गया ताकि कोई उस पर शक न करे। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अहरौरा पुलिस ने क्षेत्र के सेमरा बरहों पुलिया के पास गुरुवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चापड़ को बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया है। ये बातें पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताई।

उन्होंने बताया कि अहरौरा थाना क्षेत्र के तालर गांव निवासी कमलेश यादव की पत्नी अक्सर बीमार रहा करती थी। कई स्थानों पर इलाज कराने के बावजूद ठीक नहीं हो रही थी। किसी ने उसे बताया कि मड़िहान के दीपनगर इलाके में एक ओझा को दिखाने पर ठीक हो जाएगी।

कमलेश अपनी पत्नी को ओझा के पास ले गया। ओझा ने बताया कि उसकी पत्नी पर उसके मायके के भूत-प्रेत का साया है जिससे वह ठीक नहीं हो पा रही है। इसे वापस करने के लिए उसके मायके वालों को बुलाना होगा। ओझा के कहने पर कमलेश ने अपने ससुर बाल किशुन निवासी पहरी थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को मामले से अवगत कराया।
 

साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम

Mirzapur son in law murder his father in law for ghost
भूत प्रेत
साथ ही ओझा के पास चलने को कहा। दामाद की मांग पर बाल किशुन उसके साथ चलने को तैयार हो गया। इलाज में पैसा अधिक लगने पर कमलेश ने अपने ससुर से कुछ पैसा मांगा। ससुर के नहीं देने पर वह नाराज हो गया।

पैसा न देने और भूत प्रेत से परेशान कमलेश ने अपने ही एक साथी विजय कुमार कोल पुत्र सोमारू कोल निवासी चंदनपुर थाना अहरौरा के साथ मिलकर बाल किशुन की हत्या करने की साजिश रची।

पांच जून को कमलेश बाल किशुन को ओझा के यहां से लेकर जैसे ही तालर गांव में पहुंचा, उसी समय जंगल में छिपकर बैठे विजय ने उसकी बाइक रोक ली और चापड़ से उसके ऊपर हमला करने लगा।

​ इससे बाल किशुन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और जमीन से उठकर विजय को पकड़ कर पीटने लगा। विजय को कमजोर पड़ता देख कमलेश भी ससुर को पीटने लगा।

दोनों ने मिल कर उसपर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद विजय को भगा दिया। खुद परिजनों को फोन कर उसे जिंदा बताते हुए सोनभद्र अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed