फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur porn dance in government school, BSA strict, teacher suspended

सरकारी स्कूल में अश्लील डांस पर बीएसए सख्त, शिक्षक निलंबित

Sat, 12 Aug 2017 01:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 12 Aug 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur porn dance in government school, BSA strict, teacher suspended
मिर्जापुर वायरल वीडियो - फोटो : SELF

मिर्जापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेतरिया में बार बालाओं के नृत्य के मामले को संज्ञान लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक अशोक कुमार सिंह और बेचूराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


उनको पहाड़ी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय पड़री से संबद्ध किया गया है। इसके पूर्व बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय तेतरिया का सुबह आठ बजे ही औचक निरीक्षण किया।  स्कूल में रक्षाबंधन की रात ग्राम प्रधान ने अपने बेटे के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए गए थे।
विज्ञापन


इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने मामले को संज्ञान लेते हुए बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए ने शिक्षक अशोक कुमार सिंह और बेचूराम की लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए ने पूछा है कि शिक्षकों को प्रधान को स्कूल की चाबी नहीं देनी चाहिए थी। यदि प्रधान ने जबरन चाबी छीनी तो खंड शिक्षा अधिकारी अथवा उन्हें जानकारी क्यों नहीं दी गई? उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed