{"_id":"599540814f1c1b786e8b49a9","slug":"mirzapur-brother-putting-petrol-on-brother-fire-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : भाई पर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक : भाई पर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, हालत गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानी रिश्ते एक बार फिर शर्मसार हो गए। मकान के विवाद में भाई ने भाई को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना यूपी के मिर्जापुर जिले की है।
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरी कला स्थित राजू पांडे (30) को बीती रात 11 बजे मकान के आपसी बंटवारे को लेकर बातचीत के लिए बुलाया गया था। इस दौरान बात बढ़ गई। इस पर उसके भाई ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर लाठी से प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष राजू पांडे ने बताया कि मेरे सगे भाइयों ने जान से मारने की नीयत से लाठी से प्रहार करते हुए मुझे घायल कर दिया तथा पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। वह जमीन पर गिरकर लोटने लगा और आग बुझाई।
विज्ञापन
इस मामले की लिखित जानकारी थाना प्रभारी विंध्याचल को देते हुए प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल लाया गया। जहां मरीज की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।