{"_id":"598708304f1c1bc3708b4b31","slug":"minor-raped-in-chandauli-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहन का निकला था पेट, भाई ने जांच कराई तो उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग बहन का निकला था पेट, भाई ने जांच कराई तो उड़ गए होश
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने आए भाई के उस समय होश उड़ गए जब उसने अपनी बहन का पेट निकला देखा। ट्यूमर की आशंका से जब भाई ने नाबालिग बहन की जांच कराई तो एक घिनौना सच सामने आया। घटना यूपी के चंदौली जिले की है।
विज्ञापन
सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक गॉव की चौदह वर्षीय किशोरी से गांव के ही दो लोगों ने पांच माह पहले दुष्कर्म किया था। शनिवार को मुंबई से भाई रक्षा बंधन पर घर आया और बहन की स्थिति को देखा तो उसकी जांच कराई। तब पता चला कि किशोरी के पांच माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
भाई ने इसकी शिकायत थाने में की है। इसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। मुंबई में निजी कंपनी में काम करने वाला युवक रक्षा बंधन पर शनिवार को अपने घर आया। जब उसने बहन का निकला हुआ पेट देखा तो मां से कारण पूछा।
विज्ञापन
मां ने पेट में ट्यूमर होने की आशंका जताई। इस पर भाई उसे डाक्टर के पास ले गया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसकी बहन पांच माह की गर्भवती है। यह सुनकर उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।
जब उसने बहन से इस बारे में पूछा तो बहन ने बताया कि पांच माह पहले दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर भाई ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।