{"_id":"59ad59cd4f1c1b5b738b5143","slug":"minor-girl-again-kidnaped-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को तमंचा सटाकर किया अपहरण, एक ही आरोपी ने दूसरी बार किया ये कांड ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को तमंचा सटाकर किया अपहरण, एक ही आरोपी ने दूसरी बार किया ये कांड
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
Updated Mon, 04 Sep 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
रविवार देर रात की घटना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की देर रात एक किशोरी को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली तो वही भी परेशान हो गई। मामला ही कुछ ऐसा था। दरअसल, जिस शख्स पर अगवा करने का आरोप लगा है उसने पहले भी इस किशोरी को अगवा किया था।
किशोरी के पिता ने फिर उसे ही नामजद आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस का कहना है कि किशोरी को भगा ले जाने की यह दूसरी घटना है।
पहले मामले में किशोरी को बरामद किया गया था और उसका बयान भी कराया जा चुका है। उक्त किशोरी का गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर गांव निवासी अली उर्फ रूदल से पूर्व में प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने 26 जुलाई को किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
रानीपुर थाने में किशोरी के पिता ने रूदल पर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में किशोरी को 11 अगस्त को बरामद किया था। तब किशोरी ने बयान दिया था कि उशकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और कोर्ट मैरेज करने की बात मानी थी।

दूसरी बार ऐसा होने से ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
kidnap
पुलिस इस मामले में किशोरी का मेडिकल मुआयना से लेकर अन्य जांच पड़ताल कर रही थी और किशोरी को परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। अभी यह मामला चल ही रहा था कि रविवार की रात किशोरी के घर पर उसका कथित प्रेमी चार की संख्या में बाइक से आया और कच्ची दीवार को भी लात से मारकर गिरा दिया।
इसके बाद वह घर में घुसे और किशोरी को अपने साथ उठा ले लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों को तमंचा भी दिखाया। किशोरी के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी के दूसरी बार अगवा होने के मामले पर ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह रानीपुर-सरसेना मार्ग को जाम कर दिया।
एक घंटे तक चले इस जाम को थानाध्यक्ष ने खत्म कराया। उन्होंने किशोरी को फिर से जल्द से जल्द बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
मामले में एसएसपी शिवाजी ने कहा कि किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस पूर्व से ही विवेचना कर रही है। पूर्व में किशोरी को बरामद कर उसका बयान दर्ज कराया गया था तो उसने आरोपी से निकाह की बात कहकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत किया था। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।