फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Medical superintendent beat doctor in jaunpur

जौनपुरः सीएचसी में चिकित्सा अधीक्षक ने डॉक्टर को पीटा

Sun, 08 Oct 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Medical superintendent beat doctor in jaunpur
दो डाक्टरों के आपसी विवाद की सूचना पर पंहुचे पुलिसकर्मी जानकारी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला
जौ‌नपुर जिले के सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक और डाक्टरों में विवाद हो गया। आरोप है कि चिकित्सा अधीक्षक ने एक डाक्टर की पिटाई कर दी। उधर, चिकित्सा अधीक्षक ने मारपीट और बदसलूकी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में तैनात डॉ. रमेश ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कई दिनों से अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात डा. मनीष केशरवानी, डा. गोपेश ने भी ऐसा ही आरोप लगाया है। इसकी शिकायत लेकर डाक्टर जब चिकित्सा अधीक्षक के पास गए तो उन्होंने गालीगलौज की। डा. रमेश ने आरोप लगाया कि चिकित्सा अधीक्षक ने मुझे पांच-छह तमाचे जड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की एक महिला कर्मचारी ने भी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय कुमार सिंह रोज रात को आठ बजे बैठक के लिए कमरे पर बुलाते थे। न जाने पर ड्यूटी से अनुपस्थित कर देते थे। कई दिनों से पूजा के लिए छुट्टी मांग रही हूं लेकिन नहीं दे रहे हैं।


इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिला कर्मचारी के सारे आरोप झूठे हैं। जहां तक डा. रमेश से मारपीट की बात है तो उन्होंने एक मेडिकल संचालक के इशारे पर आफिस के जरूरी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। मना करने पर उन्होंने मुझसे मारपीट की। मैंने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। पुलिस जांच कर रही है। पुल‌िस ने केस अभी दर्ज नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed