{"_id":"5abd08324f1c1bdc618b45af","slug":"mau-person-killed-his-brother-over-doubt-of-wife-character","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेल से लौटा तो पत्नी पर करने लगा शक, फिर इस खतरनाक वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से लौटा तो पत्नी पर करने लगा शक, फिर इस खतरनाक वारदात को दिया अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में कुछ माह जेल में रहने के बाद एक युवक बेल पर बाहर आया। घर आया तो उसे अपनी पत्नी का व्ववहार काफी बदला बदला नजर आया। युवक को शक था उसकी पत्नी का उसके ही फूफेरे भाई से अवैध संबंध है। इस शंका में उसने अपने फूफेरे भाई को अगवा कर लिया।
गोली मारकर उसकी हत्या कर डाली और लाश को प्लास्टिक के बोरे में भरकर नदी के किनारे रेत में गाड़ दिया। इस वारदात में उसके दो साथियों ने भी मदद किया। परिवार वालों के साथ पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने भाई के अपहरण और फिरौती मांगने का नाटक करता रहा।
पूरी कहानी फिल्मी लग रही है लेकिन यही सच है। घटना मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मऊ पुलिस ने सोनू हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा गुरुवार कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी को कोर्ट में पेश किया जहां जेल भेज दिया गया। 21 अगस्त को कोपागंज क्षेत्र के सरवा गांव निवासी जयेंद्र सिंह उर्फ बाबू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अंधा मोड़ भीटी मऊ निवासी रवि प्रकाश साहनी को जेल भेज दिया गया था।
रवि के जेल जाते ही उसकी बुआ का लड़का सोनू साहनी निवासी कुर्थीजाफरपुर का रवि के घर आना जाना बढ़ गया। जब रवि जेल से छूटकर आया तो उसे अपनी पत्नी के व्यवहार में काफी परिवर्तन दिखा।

पुलिस को इस आधार पर हुआ शक
उसे शंका हुई कि सोनू का उसकी पत्नी के साथ कुछ चक्कर चल रहा है। इसे लेकर वह परेशान रहने लगा। 23 फ़रवरी को सोनू साहनी मोबाइल की दुकान का सामान खरीदने मऊ गया लेकिन वापस नहीं लौटा। तीन दिन तक उसे इधर- उधर घुमाने के बाद 25 फ़रवरी की रात को ही थाना दक्षिण टोला स्थित भदेसरा गांव के बगीचे में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर रवि ने सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी।
बाद में शव को प्लास्टिक के बोरे में भर कोपागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज स्थित झझवा में तमसा नदी के किनारे रेत में गाड़ दी। रवि ने गुमराह करने के लिए सोनू के नरकटिया में होने की झूठी कहानी सुना दी। सोनू का पिता 17 मार्च को एसपी से मिले और पूरी कहानी बताया।
सर्विलांस प्रभारी विवेक और संजय ने 24 मार्च को सारी कॉल विवरण निकालकर एसपी को दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि प्रकाश साहनी को उसके घर से धर दबोचा।
उसकी निशानदेही पर 27 मार्च की रात में नदी के किनार से शव बरामद किया। पुलिस अभी रवि के दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। इस बावत सीओ अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि अभी जांच चल रही है।