फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Markandeya Mahadev shrine joy by firing in panic

मार्कंडेय महादेव धाम में हर्ष फायरिंग से दहशत

Thu, 21 Apr 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Apr 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
Markandeya Mahadev shrine joy by firing in panic
मार्कंडेय महादेव धाम परिसर में हर्ष फायरिंग करते लोग। 
कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम परिसर बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। अचानक गोलियां चलने से मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। जब पता चला कि विवाह समारोह में जौनपुर से आए दो युवक हवाई फायरिंग कर रहे हैं, तब लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, मंदिर में तैनात पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हालांकि सीओ ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


मार्कंडेय महादेव धाम में बुधवार को कई जोड़ों की शादी हो रही थी। इसी बीच ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर मंदिर में दर्शन-पूजन करने आए श्रद्धालु किसी अनहोनी की आशंका से छिपने की जगह खोजने लगे। तब तक पता चला कि एक शादी में शामिल होने के लिए जौनपुर से आए दो युवक अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर रहे हैं। कुछ देर बाद हर्ष फायरिंग की जानकारी होने पर माहौल सामान्य हुआ। इस दौरान मंदिर में पुलिसकर्मी भी मौजूद  थे लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप तक नहीं किया। 
विज्ञापन



 डीजीपी के सख्त निर्देश के बाद भी पुलिस की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग होने से सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में पिंडरा क्षेत्राधिकारी परमहंस मिश्र का कहना है कि हर्ष फायरिंग के आरोपियों के बारे में पता लगाने के लिए चौबेपुर पुलिस को निर्देश दिया गया है।  मालूम हो कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली की वजह से ही पिछले दिनों मार्कंडेय महादेव धाम से वर्षों पुरानी भगवान राम की मूर्ति चोरी हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed