फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manish finally stopped breathing

आखिरकार थम गई मनीष की सांस

Wed, 06 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला Updated Wed, 06 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Manish finally stopped breathing

 विकास प्राधिकरण पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 28 दिसंबर को कमिश्नरी में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले सराफा कारोबारी मनीष अग्रवाल की मंगलवार की सुबह छह बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन

 परिवार वाले मनीष के  शव को सड़क मार्ग से वाराणसी ला रहे हैं। मंगलवार की देर रात उनके वाराणसी पहुंचने की उम्मीद है। मनीष की मौत की सूचना के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में है।
विज्ञापन

मनीष की मां मालती देवी के नाम से कोतवाली थाना क्षेत्र के राज मंदिर मोहल्ले में मकान है।
विकास प्राधिकरण ने उनके मकान को गंगा से दौ सौ मीटर के दायरे में बताते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। इसे लेकर मनीष परेशान रहते थे।
28 दिसंबर को वह इस सिलसिले में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण से मिलने गए थे। इसी दौरान उन्होंने कमिश्नरी बार भवन के सामने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों और पास में काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरीके से आग बुझाई। बाद में उन्हें पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया।
बेहतर इलाज के लिए घरवाले उन्हें शुक्रवार को एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले गए थे। सफदरजंग अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई।

दिल्ली में मौजूद मनीष के जीजा रूपेश ने बताया कि वह मनीष के शव को सड़क मार्ग से वाराणसी ला रहे हैं। मनीष की पत्नी भी उनके साथ ही थीं। माता-पिता वाराणसी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed