फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Man killed Sister in law's sister for refusing to marry throat strangled in jaunpur up

सिरफिरे का भाभी की बहन पर आया दिल, शादी से इंकार करने पर कुल्हाड़ी से काटा गला

Wed, 27 May 2020 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 May 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Man killed Sister in law's sister for refusing to marry throat strangled in jaunpur up
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर (जमालपुर) गांव में मंगलवार की रात सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार पर युवती की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। आरोपी युवक मृतका की बहन का देवर है। घटना के बाद वह फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

जमालपुर निवासी हिमलाल  गुजरात में रहकर रोजगार करते हैं। पत्नी, बेटी सहित अन्य सदस्य गांव में ही रहते हैं। हिमलाल की बड़ी बेटी लक्ष्मी की शादी पास के ही नेवादा गांव में हुई है। घरवालों के मुताबिक लक्ष्मी का देवर हरिकंचन उसकी छोटी बहन सोनी(23) से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन



उसने कई बार अपनी इच्छा जताई लेकिन सोनी ने इंकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध हरिकंचन मंगलवार की रात अपने भाई की ससुराल पहुंचा। रात करीब 12 बजे उसने कमरे में सो रही सोनी की गर्दन पर वार कर दिया। कई प्रहार से सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। बगल में सो रही छोटी बहन नीलम ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शादी से इंकार करने पर युवती की हत्या की गई है। आरोपी युवक की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed