यूपी: लाश मिलने से फैली सनसनी, प्रेम-प्रसंग की वजह से हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सीने में गोली मारी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या की आशंका प्रेम-प्रसंग की वजह भी बताई जा रही है।
जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के पास पंप कैनाल के पास एक युवक का शव गुरुवार को देखा गया। उसी गांव का रहने वाला है। लाश मिलने की जानकारी से गांव में सनसनी फैल गई। घर में युवक के भाई की शादी की तैयारियां चल रही थी।
जानकारी के अनुसार पकड़ी बुजुर्ग निवासी निवासी प्रमोद पुत्र प्रमोद पुत्र महेश निषाद महाराष्ट्र में एक कस्बे में रहकर अपने भाइयों के साथ पेंटिंग का काम करता था।
वह कुछ दिन पहले अपने भाई की शादी की तैयारी के सिलसिले में घर आया था। बुधवार की शाम 7 बजे वह किसी काम से बाहर जाने की बात कह कर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक वापस नहीं लौटने से परेशान घर वाले उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
इधर गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा कि पंप कैनाल के पास एक व्यक्ति के मकान के पीछे उसकी लाश पड़ी हुई थी। युवक की लाश मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
युवक के सीने में गोली मारी गई थी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सीओ अभिनव कनौजिया सहित पुलिस अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच ठर जांच में जुट गई। घटना के संबंध में गांव में चर्चा के अनुसार युवक की हत्या प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई है। जिस व्यक्ति के मकान के पीछे लाश पाई गई, उस मकान के परिजन बुधवार की देर रात ताला बंद कर टेंपो से फरार हो गए।
उस समय घर वालों ने गांव में बताया कि गृहस्वामी की तबीयत खराब हो गई है, उसे अस्पताल ले जा रहे हैं लेकिन दूसरे दिन सुबह से ही उस मकान में ताला लगा हुआ है। इससे लोग कयास लगा रहे हैं कि घटना के पीछे उसी परिवार के लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है।
इस बाबत अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी हैं। एसपी का कहना है कि बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा और हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे।