घर से बुलाकर ले गया और मार दी गोली, मां ने दोस्त के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के पवई क्षेत्र के बाजार निवासी रफीक(17) पुत्र अशरफ को उसका दोस्त शनिवार रात घर से बुला कर ले गया। रविवार की सुबह रफीक, डीह बाबा के स्थान पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
किशोर की मां ने उसके दोस्त भोनू अग्रहरी के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि भोनू ही उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
पवई बाजार निवासी रेहाना पत्नी अशरफ के मुताबिक शनिवार की रात करीब नौ बजे भोनू अग्रहरि पुत्र रमेश ने फोन कर उसके पुत्र रफीक को बुलाया। इसके बाद दोनों कहीं चले गए। रफीक रात भर घर नहीं आया। वह अक्सर घर से बाहर रहता है इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया।
दूसरे दिन रविवार की सुबह बाजार के लोगों से सूचना मिली की रफीक खून से लथपथ डीह बाबा स्थान के पास पड़ा हुआ है। उसके पीठ में पीछे की तरफ गोली मारी गई है।
पुलिस घायल रफीक को सीएचसी ले गई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के साथ ही गोली मारने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।