फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   man died stabbed in sadar ghazipur

गाजीपुर: पुरानी रंजिश में दो युवकों को चाकू मारा, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Wed, 09 Oct 2019 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
man died stabbed in sadar ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती गांव में स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास मंगलवार की रात गोलबंद हो आए कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला बोलते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पर आठ नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इलाके के गोड़ा निवासी रूस्तम का पुत्र मोनू उर्फ अफजाल(21) और फुल्लनपुर गांव निवासी छोटू के पुत्र मुधीर बिंद (18) शहर से सटे गोड़ा देहाती गांव में स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास मंगलवार की रात बैठे थे। इसी दौरान करीब आठ बजे वहां कुछ युवक गोलबंद होकर पहुंचे और लात-घूसों सहित चाकू से हमला बोल दिया। मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


युवकों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। जानकारी होते ही घायलों के परिजनों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में लोग घायल को जिला अस्पताल लाए, जहां मोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत को देखते हुए मुधीर को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली धनंजय मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर यह वारदात हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल दूसरे युवक का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतक के पिता रुस्तम की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी अभी बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वे भी पुलिस के फंदे में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed