फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man died gun shot firing in jalalpur jaunpur

जौनपुर: कारोबारी की गोली मारकर हत्या, ज्वेलरी और किराना दुकान के ताले तोड़ रहे थे बदमाश

Thu, 03 Oct 2019 10:58 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Oct 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
man died gun shot firing in jalalpur jaunpur
मौके पर पुलिस और बरामद खोखे। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में बुधवार की रात घुसे चोरों ने गोली मारकर एक वृद्ध किराना व्यवसायी की हत्या कर दी। सूचना पर एसपी रविशंकर छवि समेत अन्य पुलिस अफसर रात में ही मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शाम को शव परिजनों को सौंपा तो गुस्साए लोगों ने शाम छह बजे सिरकोनी बाजार में शव को हाइवे पर रखकर जाम कर दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर सत्यप्रकाश और सीओ केराकत रामभुवन यादव ने 48 घंटे में बदमाशों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया तो करीब 45 मिनट बाद पौने सात बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


नत्थनपुर गांव के निवासी रमाशंकर गुप्ता की नत्थनपुर बाजार (जलालुद्दीनपुर) में किराना की दुकान है। रमाशंकर अपने पुत्र चंदन गुप्ता के साथ दुकान बंद करके रोज की तरह शाम को ही घर चले गए थे। रात को करीब सवा एक बजे रमाशंकर की दुकान के सामने के दुकानदार बृजेश कुमार और डॉ राजेश कुमार ने दूसरी पटरी के दुकान में खटर पटर की आवाज सुनकर समझा कि रमाशंकर की दुकान में ही चोर घुसे हैं। उन्होंने फोन पर रमाशंकर गुप्ता के पुत्र चंदन को जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रमाशंकर और चंदन दोनों पिता पुत्र रात में मौके पर पहुंच गए। वह अपनी दूकान के बगल स्थित गली से होकर पीछे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही गली में तभी गली में मुहं बांधे खड़े एक बदमाश ने फायर कर दिया। गोली रमाशंकर के जबड़े में लगी। बदमाश फायरिंग करते फरार हो गए। आसपास के लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही जलालपुर थाना प्रभारी विनायप्रकाश सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि रमाशंकर की किराने की दुकान के ठीक बगल उमाशंकर सेठ की ज्वेलरी की दूकान में पीछे के रास्ते से घुसे थे।

चोर तिजोरी को तोड़ रहे थे उसी दौरान आवाज सुनकर सामने के लोगों ने समझा कि चोर रमाशंकर की दुकान में घुसे हैं और सूचना रमाशंकर के बेटे को फोन पर दे दी। कौशांबी निवासी उमाशंकर सेठ की यहां श्रेया ज्वेचलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। वह जौनपुर शहर में रहते हैं। रोज दूकान खोलने शहर से आते हैं और शाम को चले जाते हैं।

पुलिस की सूचना पर पहुंचे उमाशंकर वर्मा ने बताया कि बदमाश तिजोरी तोड़ नहीं पाए थे। एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बहुत जल्द घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed