फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mama kills his minor bhanji after kidnap at sonbhadra

फिरौती के लिए मामा बना कंस, मासूम भांजी को मौत के घाट उतारा

Mon, 20 Mar 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/सोनभद्र Updated Mon, 20 Mar 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
mama kills his minor bhanji after kidnap at sonbhadra
पिता की तहरीर पर मामा समेत दो के खिलाफ हत्या का केस
सोनभद्र जिले के दिवा गांव में रविवार को रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। एक मामा ने अपनी डेढ़ वर्षीय भांजी को ‌फिरौती के लिए अगवा करने के बाद गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी मामा को दबोच लिया है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


 भांजी अंशिका के पिता गुरुबिहारी पटेल की तहरीर पर उसके साले समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। अभी कुछ दिनों पहले ही हिनौता गांव निवासी गुरुबिहारी की पत्नी रागिनी अपनी बेटी अंशिका को साथ लेकर मायके दिवा गांव गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात बरामदे में रागिनी की मां चंद्रावती अपनी नतिनी अंशिका को लेकर सोई थी। रात दो बजे चन्द्रावती की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं  थी। शनिवार को बच्ची के गायब होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब पांच बजे दिवा गांव से करीब एक किमी दूरी पर गुरेठ गांव के बंद एक मकान के अंदर अंशिका शव मिला।

 क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि अंशिका का मामा गांव के एक युवक के साथ उसका अपहरण रुपये के चक्कर में किया था। मामा ने ही बच्ची को गायब करने के दौरान घर में एक कागज में बच्ची के परिजनों के लिए लिखा था कि डेढ़ लाख रुपये गुरेठ पुलिया के पास रख देना।


पैसा गिनने के बाद बच्ची को छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुबिहारी की तहरीर पर उसके साले सूरज पटेल और चंद्रमोहन के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। रात करीब आठ बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सबकुछ कबूल दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed