फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Male and female crocodile caught in Sonbhadra, panic in the area

सोनभद्र में पकड़े गए नर एवं मादा मगरमच्छ, इलाके में दहशत

Thu, 06 Jul 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 06 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Male and female crocodile caught in Sonbhadra, panic in the area
सोनभद्र में पकड़ा गया मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र में दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को मगरमच्छ दिखने से सनसनी फैल गई। इनमें से नर और एक मादा मगरमच्छ है। दोनों को मुक्खा फाल दह में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी एसके राम ने बताया कि इस वर्ष अठारहवां मगरमच्छ पकड़ा गया है।

विज्ञापन


कोहरथा गांव में गुरुवार को सुबह करीब सात बजे ग्रामीण जब नित्य क्रिया के लिए निकले तो देवेंद्र मिश्रा के खेत में एक मगरमच्छ बैठा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों को देखकर वह फुफकारने लगा।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर वन क्षेत्रधिकारी एसके राम, अंजनी मिश्रा, नीटू शर्मा, रविंद्र सोनकर समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया। दूसरा मगरमच्छ बरकन्हरा गांव में देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के रहने वाला इस्लाम सुबह जानवर के लिए भूसा लेने जब कमरे में गया तो वहां पर एक मगरमच्छ को देखकर उसके हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घण्टे भर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर मुक्खा फाल के दह में छोड़ दिया।


वन क्षेत्रधिकारी एसके राम ने बताया कि कोहरथा में पकड़ा गया मगरमच्छ छह फीट का नर है, जबकि बरकन्हरा में पकड़ा गया मगरमच्छ पांच फीट का मादा है। इस वर्ष यह अठारहवां मगरमच्छ पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed