{"_id":"5940fee8866419855d8b4896","slug":"major-bus-accident-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, आठ की मौत, 31 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जौनपुर में बड़ा हादसाः यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, आठ की मौत, 31 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस बुधवार दोपहर सिकरारा के बरगुदर के पास पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सई नदी में गिर गई। इसमें महिला व बस के परिचालक समेत आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
तीन की हालत गंभीर देख बीएचयू भेज दिया गया। यात्रियों के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। रोडवेज बस यूपी 70 टी 8149 इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बरगुदर के पास सई नदी पर बने पुल से गुजरते समय बस रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे गिरकर पलट गई।
जहां बस गिरी वहां पानी नहीं था। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़ पड़े। लाला बाजार और सिकरारा बाजार में मौजूद लोग भी पहुंचे। पुलिस के साथ लोगों ने यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई। इनमें से तीन की मौके पर और पांच की अस्पताल पहुंचने पर मौत हुई। मरने वालों में छह की पहचान कर ली गई है।

Trending Videos
कई घायल बीएचयू रेफर, ड्राइवर को झपकी आने के चलते हुई दुर्घटना
bus accident in jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
इनमें रवि चौहान पुत्र राणा चौहान निवासी बंजारेपुर गौराबादशाहपुर, ज्योति प्रकाश सिंह पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कुंवरपुर थाना मछलीशहर जौनपुर, मगनदेवी (55) पत्नी किशोरी लाल निवासी निवादा खान, नूरपुर, जिला बिजनौर, कन्हैयालाल सेठ पुत्र रामचंद्र निवासी हमाम दरवाजा नगर कोतवाली जौनपुर और धनीराम पुत्र पाखरू निवासी करनपुर थाना जहानागंज आजमगढ़, परिचालक शैलेशचंद्र श्रीवास्तव पुत्र अवधेश श्रीवास्तव निवासी हर्षित विद्यालय कालोनी प्लाट नंबर 10 कुरावर थाना रायपुर, छत्तीसगढ़ शामिल हैं।
दो लोगों की पहचान नहीं हो सकी। चंदन सिंह (31) पुत्र शंकर सिंह निवासी सिंगरौली दुआरा मध्य प्रदेश, रेहान फैसल (26) पुत्र सलाउद्दीन और एक अन्य घायल को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
कुछ यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। उधर, नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, सांसद केपी सिंह, डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।