{"_id":"5bab3198867a5523e2569d3b","slug":"lover-murder-by-knife-attack-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार में बौखलाए शख्स ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को चाकू से गोद डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में बौखलाए शख्स ने स्कूल जा रही 10वीं की छात्रा को चाकू से गोद डाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
छात्रा के घर पर दिन भर लगी रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग गांव के पास एकतरफा प्यार में बौखलाए एक युवक ने स्कूल जा रही छात्रा को चाकू मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। भैसाखरग गांव निवासी अर्चना (18) पुत्री राजकुमार कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को सहेलियों के साथ विद्यालय जा रही थी। नेउरापुर गांव के बाहर ट्यूबवेल पर गांव का सूरज खड़ा था। अर्चना ट्यूबवेल के सामने से गुजरी तो सूरज उसे ट्यूबवेल के कमरे में खींच ले गया। लेकिन, अर्चना किसी तरह छूट कर सहेलियों के पास आ गई।
तभी सूरज दौड़ते हुए आया और उसने अर्चना के गले से पेट के बीच चाकू से कई वार कर दिए। इससे अर्चना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसकी दोनों सहेलियों ने भागकर परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। उधर, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सूरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि युवक के साथ छात्रा को देखने पर परिवार वालों ने डांटा था।
पंचायत भी की गई थी। तब से युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एक साल से कर रहा था पीछा, चार माह पूर्व हुई थी पंचायत
घटना संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नेउरापुर गांव में युवक ने एकतरफा प्यार में छात्रा की हत्या कर दी। युवक छात्रा का एक वर्ष से पीछा कर रहा था। शिकायत मिलने पर प्रधान ने चार माह पूर्व युवक को फटकारा था। तीन दिन पूर्व युवक ने छात्रा के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी थी। लेकिन सहमी छात्रा ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को उस वक्त नहीं दी थी। यदि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई होती तो शायद अर्चना की जान बच जाती।
छात्रा अर्चना भैसाखरग गांव की निवासी थी। हत्यारोपी सूरज भी उसी गांव का है। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक एक साल से अर्चना को परेशान कर रहा था। अर्चना को अकेले पाकर छेड़खानी करता था। छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया था।
चार माह पहले अर्चना के पिता राजकुमार ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो पंचायत बुलाकर प्रधान ने सूरज को सुधर जाने की चेतावनी दी थी। प्रधान राधेश्याम सोनकर ने बताया कि युवक को उसी वक्त पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था। लेकिन सोचा था कि डांट फटकार से वह सुधर जाएगा। प्रधान के अनुसार तीन दिन पूर्व आरोपी ने अर्चना के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी थी।

बीते वर्ष भोजपुरी गायिका पर भी हुआ था प्राणघातक हमला
मऊ जिला मुख्यालय पर पिछले साल सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुर्सदह मोड़ पर एक सिरफिरे आशिक ने ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया था। उसने एक तरफा प्यार करते हुए भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा पर प्राणघातक हमला किया था। हालांकि सोनी अभी भी जिंदा है, आशिक को पुलिस ने जेल भेजा था। इससे पूर्व एक शिक्षक ने एक तरफा प्यार में अपनी शिष्या को धमकी देने की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान युवती के परिवारीजन समय रहते पुलिस के पास गए नतीजतन आरोपी को जेल जाना पड़ा।