फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Loot theft in varanasi

बनारस में इस तरह से उचक्कागिरी कर रहे उचक्के, सावधान रहने के लिए पढ़ें ये खबर

Mon, 09 Dec 2019 04:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Dec 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
Loot theft in varanasi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में उचक्के शातिर करीके से लूट-चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। रविवार को दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पास उचक्कों ने एक कार से नकदी, कैश पार कर दिया है। बनारस में ऐसी कई तरह से उचक्के लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


भेलूपुर क्षेत्र निवासी व्यापारी प्यारे लाल एक परिचित से मिलने के लिए शनिवार रात दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से चंद कदम दूर धर्मसंघ के सामने कार में बैठे थे। इस दौरान एक युवक आया और उनसे बताया कि आपकी कार की बोनट से मोबिल गिर रहा है। यह सुन कर प्यारे लाल नीचे उतर कर कार देखने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान युवक उनकी कार की पिछली सीट पर रखा बैग लेकर भाग निकला। बैग में एक लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्टल और व्यापार संबंधी अन्य जरूरी कागजात थे। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के समीप उचक्कागीरी की लगातार दो घटना से पुलिस की कार्यशैली क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उचक्कों का पता नहीं लगा। राहत की बात यह रही कि कार से चुराया हुआ बैग उचक्कों ने महमूरगंज क्षेत्र में फेंक दिया था। इस वजह से पिस्टल और कारतूस बरामद हो गए।

इससे पहले भी उचक्के राहगीरों के सामने पैसे गिराकर, मोबिल गिरा देते हैं। और उनसे इसकी जानकारी देते हैं। जब राहगीर लोग उसमें व्यस्त हो जाते हैं, तो दूसरा चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है।

दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से चंद कदम दूर उचक्कों ने एक कार से नकदी, लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और जरूरी कागजात पार कर दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed