{"_id":"5da823e48ebc3e016f0b3956","slug":"loot-jewelry-hostages-three-women-in-house-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने कर दिया घर साफ, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाशों ने कर दिया घर साफ, लाखों की ज्वेलरी लेकर फरार
Thu, 17 Oct 2019 01:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के चिरईगांव में चोरों ने बुधवार की देर रात एक घर में तीन महिलाओं को कमरे में बंद कर करीब दो लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर रात में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिरईगांव निवासी अमित उर्फ टुनटुन सिंह के घर बुधवार की आधी रात चोर घर के पीछे से चढ़ कर आंगन में उतर गए। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में सो रही अमित की मां रीता देवी, बहन सत्या के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
विज्ञापन
वहीं दूसरे कमरे में सो रही अमित की पत्नी प्रियंका के कमरे में घुस कर आलमारी तोड़कर सोने की एक सिकड़ी, तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र, एक नथिया, एक मांगटीका, दो लाकेट और ज्युतिया पर हाथ साफ कर दिया और कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रियंका ने काफी शोर मचाया लेकिन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद होने के चलते उसकी सास और ननद कुछ सहायता नहीं कर सकीं। शोर मचाने के बाद भी किसी के न पहुंचने पर प्रियंका ने अपने पति को फोन किया तो उसने गांव वालों को घटना की जानकारी दी। तब गांव वाले मौके पर पहुंचे और कमरों के दरवाजे खोल कर सबको बाहर निकाला।