फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   leader of mahakranti dal arrest including three inter district thief in ghazipur

महाक्रांति दल के नेता सहित तीन अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/गाजीपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
leader of mahakranti dal arrest including three inter district thief in ghazipur
पुलिस ने लूट के चार लाख रुपये, तीन तमंचा, दो बाइक बरामद किया - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के औड़िहार तिराहे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार महाक्रांति दल के नेता समेत तीन अंतरजनपदीय लुटेरों को दबोचा गया है। तलाशी लेने पर उनके पास से लूट के चार लाख रुपये, तीन तमंचा, तीन कारतूस, दो चोरी की बाइक और तीन मोबाइल बरामद कर किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में लूट कांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने पत्रकारों से बताया कि लुटेरों का गैंग पकड़ा जा चुका है और लूट के 80 फीसदी रकम भी बरामद कर ली गई है। लुटेरों से पूछताछ में और भी कई घटनाओं की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि 24 मार्च को नसीपुर गांव के पास एक दीवान मुसाफिर यादव से पांच लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए थे।
शुक्रवार को तड़के औड़िहार तिराहे के पास वाहन की चेकिंग करते समय मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक पर सवार तीन लुटेरे सिधौना की ओर से औड़िहार रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। उसी समय दो बाइक पर सवार तीन युवक आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने बाइक की गति तेज कर दी। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर दो बाइक पर सवार तीन युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर युवकों के पास से झोले में रखा लूट का चार लाख रुपया नगद, तीन तमंचा और तीन कारतूस, दो चोरी की बाइक और तीन मोबाइल बरामद कर ली गई। 

पूछताछ में पकड़े गए लुटेरों ने अपना नाम वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहादुपुर गांव निवासी महेंद्र प्रसाद गौतम, परानापुर गांव निवासी रामजनम यादव तथा इसी गांव अमजद अंसारी उर्फ छोटू बताया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 24 मार्च को नसीपुर गांव के पास एक पुलिस कर्मी मुसाफिर यादव से हुई पांच लाख रुपये की लूट में यह शामिल है।

पकड़ा गया महेंद्र गौतम महाक्रांति दल से वाराणसी के अजगरा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ चुका है। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च सिपाही अपनी पुत्री के साथ सैदपुर बैंक से पैसा लेकर एक दूकान में खरीदारी करने के बाद पिता-पुत्री बाइक से घर जा रहे थे।

जैसे वह नसीरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे पीछे पुलिस कर्मी की पुत्री के पास मौजूद पैसों से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे। इस खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक ने 15 हजार रुपये और पुलिस अधीक्षक ने पांच हजार रुपये टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 

गैंग का सरगना है महेंद्र : एसपी

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दूबे ने बताया कि पकड़ा गया महेंद्र प्रताप गौतम गैंग का सरगना है। इस पर वाराणसी और गाजीपुर में गैंगस्टर, लूट, छिनैती सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। यह लूट के पैसों से चौबेपुर मैनरोड पर आलीशान दो मंजिला मकान बनवाया है। रामजनम यादव के ऊपर गाजीपुर में सैदपुर, शहर कोतवाली तथा जंगीपुर में लुट, छिनैती और गैंगस्टर के छह मुकदमे दर्ज हैं। अमजद अंसारी उर्फ छोटू के ऊपर वाराणसी के चौबेपुर थाना सैदपुर में विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed