फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kidnappers kidnapes child going to Bihar child ran away from car after stope at railway crossing in ballia

बलिया: अगवा कर बिहार जा रहे थे किडनैपर, रेलवे क्रॉसिंग पर रुकी कार तो उतरकर भागा बच्चा

Tue, 15 Sep 2020 01:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Sep 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
Kidnappers kidnapes child going to Bihar child ran away from car after stope at railway crossing in ballia
अपहरणकर्ताओं से भागा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बच्चा अपनी बहादुरी और समझदारी से अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर भाग आया। और सीधा पड़ोस के गांव में पहुंच गया। अपहरणकर्ता उसे वाराणसी से किडनैप करके बिहार ले जा रहे थे। जहां से वह कार से कूदकर भाग आया।

विज्ञापन

किडनैपर्स वाराणसी से सोमवार को 12 साल के छात्र को अगवा कर बिहार ले जा रहे थे। जैसे ही सुरेमनपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने पर अपहरणकर्ताओं की कार रुकी तो बच्चा मौका देख उनके चंगुल से भागकर बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में पहुंच गया।
विज्ञापन



वहां ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाना ले गई और मंगलवार को सुबह थाना पहुंचे पिता बच्चे को साथ लेकर वाराणसी रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, बलिया जिले के रेवती थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह व अपहर्ताओं के चंगुल से भागे बच्चे के अनुसार आजम खां(12) पुत्र सफी अहमद जौनपुर जिले के ग्राम उदपुर पोस्ट हरीपुर थाना जलालपुर का निवासी है। इस समय वह माता-पिता के साथ पांडेयपुर (वाराणसी) में रहता है। वह वाराणसी सिटी कान्वेंट स्कूल में कक्षा चार का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम ने बताया कि वह सोमवार की सुबह करीब छह बजे घर से किसी काम के लिए बाहर निकला। वह घर से कुछ ही दूर गया था कि अचानक एक कार आकर रुकी। कार में चालक के अलावा दो और लोग भी थे। उन्होंने जबरदस्ती कार में बैठा लिया।

दिनभर चलने के बाद कार सोमवार की देर शाम सुरेमनपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंची। उस समय रेलवे गेट बंद था, जिसके चलते वैन रुक गई। इस बीच कार में सवार एक व्यक्ति के मोबाइल पर फोन आया। अपहरणकर्ता बच्चे का हाथ छोड़कर बात करने में व्यस्त हो गए थे।

इसी बीच वह दरवाजा खोल कूद गया और भाग निकला। भागते-भागते वह श्रीनगर गांव में पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने पूछताछ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को थाने ले आई।

प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बच्चे से पूछताछ के बाद पराउगंज जौनपुर पुलिस चौकी को सूचित किया गया। वहां की पुलिस से सूचना पाकर मंगलवार सुबह बच्चे के पिता थाना रेवती पहुंचे। ऑपरेशन मुस्कान के तहत आवश्यक कार्रवाई के बाद आजम को पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed