वाराणसी : द ग्रेट खली ने मचा दी खलबली, बोले- पाकिस्तान अपनी औकात में रहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द ग्रेट खली मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, वह यहां बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिम का उद्घाटन करेंगे। ये जिम शहर के हथुआ मार्केट में खुला है। वहीं इसी दौरान पत्रकारों ने जब उनसे जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने पाकिस्तार को औकात में रहने की सलाह दे डाली।
खली ने कहा कि अमुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान लगातार उकसाने वाले बयान दे रहा है। पाकिस्तान को अपनी औकात में रहना चाहिए।
वहीं आपको जिम के बारे में बता दें तो ये लंका, सिगरा और लहुराबीर के बाद बॉब्स का एक्सएल जिम शहर का चौथा और सबसे बडा जिम होगा। 20 हजार वर्ग मीटर के जिम में जॉगिंग के लिए पार्क की सुविधा होगी। इसके अलावा यहां अत्याधुनिक अमेरिकन मशीनें लागाई गई हैं।
उद्घाटन के पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता कर बॉब्स जिम के संस्थापक प्रदीप बाबा मधोक ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में सबसें बड़े जिम के रूप में एक्सल पहला ऐसा जिम है, जहां जॉगिंग, योग, बाक्सिंग समेत व्यायाम किए जा सकेंगे।
खली ने उत्तर प्रदेश के पहलवानों को जोशीला और मेहनती बताते हुए वाराणसी में फ्री स्टाइल कुश्ती कराने का ऐलान कर दिया। जो आगामी नव वर्ष 2020 के जनवरी या फरवरी माह में कराने की योजना है। खली 1996 के बाद दूसरी बार वाराणसी पहुंचे थे।