फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   karvaria brothers shift naini central jail from mirzapur jail

मिर्जापुर जेल से नैनी सेंट्रल जेल भेजे गए करवरिया बंधु

Mon, 15 May 2017 10:57 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 15 May 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
karvaria brothers shift naini central jail from mirzapur jail
नैनी सेंट्रल जेल
शासन के निर्देश पर मिर्जापुर जिला जेल में बंद चल रहे करवरिया बंधुओं को रविवार की दोपहर 12 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी के सेंट्रल जेल भेज दिया गया। कारवरिया बंधु पिछले चार महीने से जिला कारागार में बंद चल रहे थे। उनके जाने के बाद अभी भी जिला जेल में तीन शातिर आपराधी बंद चल रहे हैं।      
विज्ञापन

करवरिया बंधु जब नैनी केंद्रीय कारागार में बंद थे, उस समय में जिलाधिकारी ने कारागार में छापा मारा था। उनके बैरक से टीवी, म्यूजिक सिस्टम आदि बरामद हुए थे। पूर्व विधायक उदयभान बैरक से बाहर घूमते पाए गए थे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने शासन से उनको दूसरे जेलों में स्थानांतरित करने की संस्तुति की थी। उसके बाद एक फरवरी को पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया व पूर्व विधायक उदयभान करवरिया तथा उनके भाई एवं पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया को नैनी के मिर्जापुर जिला जेल में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी से यहीं बंद चल रहे थे। इस दौरान कई बाहुबली व सफेदपोश के लोगों का उनके पास आना जाना रहा। जैसे ही सत्ता बदली और भाजपा की योगी सरकार आई तो उसने प्रदेश के जेलों में बंद चल रहे 20 शातिर अपराधियों को दूसरी जेलों में भेजने का निर्देश जारी कर दिया।


अन्य अपराधियों को उनके गैर जनपद की जेलों में भेजा गया जबकि करवरिया बंधुओं को उनके ही जिले की जेल में स्थानांतरित किया गया। सूत्रों की माने तो करवरिया घराने की बहू मांडा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं जिसके चलते उनको नैनी जेल ही भेजा गया ताकि अपने गृह जनपद में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed