मोबाइल चोरी होने पर कांवरियों ने किया चक्का जाम, पुलिस ने ढूंढने के लिए मांगा समय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में मंगलवार को प्रयागराज से चले कांवरिया काशी में जल चढ़ाकर वापस लौटने लगे। वह जैसे ही मंडुवाडीह में खड़े अपने वाहन के पास पहुंचे तो पता चला कि उनके मोबाइल से भरे बैग गायब हैं। दिनभर इंतजार के बाद जब मोबाइल नहीं मिले तो गुस्साए कांवरियों ने मंडुवाडीह थाने के पास चक्का जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रयागराज से जल भर कर कौलापुर गोपीगंज से तकरीबन 25 की संख्या में मैजिक गाड़ी के साथ आए कांवरियों की गाड़ी को जाम के चलते मडुंवाडीह पुलिस ने त्रिमुहानी पर खड़ा करा दिया। ड्राइवर को छोड़ सभी कांवरिया दर्शन और जलाभिषेक के लिए बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।
गाड़ी पर केवल जितेंद्र कुमार दूबे और गुलाब धर दूबे रुक गए। मंगलवार सुबह में लगभग 4 बजे दोनों उठकर के गाड़ी के बगल में लघुशंका के लिए गए। इस दौरान उन लोगों ने लघु शंका कर लौट कर आते वक्त गाड़ी से कुछ दूरी पर दो औरतों को देखा। दोनों गाड़ी के पास पहुंचे तो एक ही बैग में रखे हुए 14 कांवरियों के मोबाइल व लगभग 15 सौ रुपये नगदी समेत बैग गायब थे।
कांवरियों में शामिल जयप्रकाश त्रिपाठी जिला मिर्जापुर, रोहित शर्मा कौलापुर, नागेंद्र शर्मा कौवलापुर, संतोष कुमार यादव छतमी, संतोष मिश्रा कौवलापुर, नीरज शर्मा कौवलापुर, पवन कुमार मिश्रा, रोहित श्रीवास्तव, रोहित पांडेय, सुधीर पांडेय, अंकुश पांडेय, कमलाकर तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, त्रिनाथ विभव ने मडुवाडीह थाने पर मोबाइल चोरी की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया।
देर शाम तक मोबाइल का कोई लोकेशन नहीं मिलने पर अचानक से कांवरिए आक्रोशित हो गए। कांवरिए मडुंवाडीह त्रिमुहानी पर चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंचे एसीएम प्रथम बीडी वर्मा, सीओ भेलूपुर अनिल कुमार, सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी, रोहनिया थाना प्रभारी, भेलूपुर थानाप्रभारी व थाना प्रभारी मडुवाडीह संजय त्रिपाठी ने कांवरियों को धैर्य का परिचय देते हुए मनाने में जुट गए।
पुलिस के आश्वासन पर बुधवार शाम तक मोबाइल देने की बात कही, तब जाकर कांवरिया चक्का जाम समाप्त कर मोबाइल लेकर ही जाने की जिद पर बगल में सड़क पर ही बैठ गए। कावरियों ने कहा कि जब तक मोबाईल नहीं मिलेगा हम लोग नहीं जाएंगे।