फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   JNU in Varanasi for Khalid

जेएनयू के खालिद की बनारस में तलाश

Sat, 20 Feb 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 20 Feb 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
JNU in Varanasi for Khalid
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में देश विरोधी नारे लगाने के मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए उमर खालिद की तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम शुक्रवार को वाराणसी पहुंची। दिल्ली पुलिस ने पूरे दिन खालिद को लेकर जांच पड़ताल की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में टीम बिहार के लिए रवाना हो गई। हालांकि जिला पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन




पुलिस को जानकारी मिली थी कि खालिद के कुछ दोस्त वाराणसी के रहने वाले हैं। हो सकता है कि उसने अपने दोस्तों के यहां शरण ली हो। खालिद की तलाश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने यूपी में शुक्रवार को 18 स्थानों पर छापेमारी की। छापे की यह कार्रवाई यूपी के अलावा नौ अन्य राज्यों में भी की गई है, जिनमे छत्तीसगढ़ ,बिहार, झारखंड और ओडिशा भी शामिल है।
विज्ञापन




हालांकि पुलिस अब तक उसे ढूंढ पाने में नाकाम रही है। दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों कहा था कि उमर खालिद, अफजल गुरु को लेकर जेएनयू जैसे आंदोलन बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी करना चाहता था। गौरतलब है कि जेएनयू में जिस कार्यक्रम में देश विरोधी नारे लगे उसका नेतृत्व उमर खालिद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed